केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला

केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर हमला

कोलकाता पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर गुरुवार को हमला किया गया। चुनाव के बाद, राज्य में हो रही हिंसा को लेकर केंद्रीय मंत्री का दल राज्य में पहुंचा था। हमले में मंत्री की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। मुरलीधरन ने हमले का आरोप तृणमूल कार्यकर्ताओं पर लगाया है।

वी मुरलीधरन पर पश्चिम मिदनापुर में हमला किया गया। उन्होंने वाहन पर हमले का वीडियो फुटेज भी जारी किया है। वीडियो में दिख रहा है कि उनके वाहन पर लाठियों से हमला किया जा रहा है। पत्थर बरसाए जा रहे हैं। बवाल बढ़ने और तोड़फोड़ होने पर मंत्री वहां से अपना काफिला लेकर वापस लौट आए।

लाठियों से किया गया हमला
मुरलीधरन ने कहा कि जैसे ही वह इलाके में पहुंचे। लोगों के एक समूह ने उनके काफिले पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस वाहन में वह यात्रा कर रहे थे उसकी खिड़कियां तोड़ दी गईं। उनके साथ आई पुलिस की गाड़ी में तोड़-फोड़ की गई और चालक घायल हो गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस खड़ी सारा तमाशा देखती रही। पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तृणमूल कांग्रेस-भाजपा की झड़पें जारी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में एक दल इन क्षेत्रों का दौरा कर रहा है। इसके भाग के रूप में, मुरलीधरन पश्चिम मिदनापुर पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कोरोना में टूटे अब तक, 4.12 लाख नए केस; करीब 4 हजार मौतें
Next post एक परिवार के 8 लोगों की मौत, होम्योपैथिक दवा पीनेे का मामला