रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते पकड़ा गया डॉक्टर,

गाजियाबाद में एक डॉक्टर को रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया गया है। शहर के मशहूर डॉक्टरों में शुमार इस डॉक्टर ने मरीजों को 4 हजार की दवा 40-40 हजार रुपये में बेची। पुलिस ने उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से 70 से ज्यादा रेमडेसिविर इंजेक्शन और 36 लाख से ज्यादा कैश भी बरामद किया गया।सिटी एसपी ने बताया कि आरोपी डॉ. अल्तमश देश का नामी न्यूरोलॉजिस्ट है और दिल्ली के निजामुद्दीन में रहता है। ये एक बड़ी फार्मा कंपनी का CEO भी है और दिल्ली एम्स में भी सेवाएं देता रहा है। अपने संपर्क और नाम की वजह से ये आसानी से रेमडेसिविर इंजेक्शन दूसरे महंगे इंजेक्शन हासिल कर लेता था। फिर इसके गैंग के लोग मरीजों तक पहुंचते थे और सौदा करते थे। इंजेक्शन केवल उसी को दिया जाता था, जो इनके लिंक के जरिए आते थे। अनजान लोगों से कोई बात नहीं होती थी। 4 हजार में मिलनेवाला इंजेक्शन इन्होंने 40-40 हजार रुपये में बेचे और चंद ही दिनों की कालाबाजारी में 36 लाख रुपये कमाए। आरोपियों के पास जो कार मिली है, वह भी इन्हीं पैसों से खरीदी गई थी।पुलिस अधिकारियों के पास भी रोज सैकड़ों लोग रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए फोन करते थे, लेकिन उनका इंतजाम करना मुश्किल हो रहा था। इसी दौरान उन्हें ऐसी कई कॉल मिली, जिसमें पीड़ितों ने ही इंजेक्शन का इंतजाम होने की बात कही। इसके बाद एसएसपी ने स्वाट टीम से संजय पांडेय और घंटाघर कोतवाली से संदीप सिंह को इस प्लान में शामिल किया। फिर पुलिस टीम भी पीड़ित बनकर गैंग तक पहुंच गई। गाजियाबाद से न्यूरोलॉजिस्ट को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके दो सहयोगियों जाजिब और कुमैल को स्वाट और घंटाघर कोतवाली पुलिस की टीम ने पकड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पीएम केयर्स फंड से एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर खरीदने की मंजूरी दी
Next post अब उपराज्यपाल की सरकार,दिल्ली में