रायपुर के ओशियन डिफेंस अकादमी के पास आधी रात चली गोली, कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल

रायपुर। कोटा के चांदनी चौक स्थित ओशियन डिफेंस अकादमी के पास आधी रात को गोली चलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, यह घटना पार्षद चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के विजय जश्न के दौरान हुई। ओशियन अकादमी के संचालक नंदकिशोर ने एयरगन से गोली चलाई।

बताया जा रहा है कि विजय जुलूस के बाद कार्यकर्ताओं के शोर मचाने से नाराज होकर अकादमी संचालक ने एयरगन से गोली चलाई। इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता भूपेश चंद्राकर की कमर में छर्रा लग गया। घायल युवक को तुरंत एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद कार्यकर्ताओं ने अकादमी संचालक के घर पर पथराव किया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी नंदकिशोर को हिरासत में ले लिया। मामला सरस्वती नगर थाना इलाके का है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित गोली चलने के बयान से मुकरा

पुलिस ने बताया कि 18 फरवरी की रात करीब 11.30 बजे भूपेंद्र चंद्राकार ने सूचित किया कि ओशियन अकादमी के संचालक ने एयर गन से फायर कर चोट पहुंचाई है। सूचना तस्दीक पर संदेही और पीड़ित को थाना लाया गया और तत्काल आहत को इलाज के लिए एम्स अस्पताल रवाना किया गया।

मगर, जब प्रार्थी को एफआईआर दर्ज कराने कहा गया, तब उसने बताया कि रात्रि में पाइप लाइन कोटा फैक्ट्री में खाना खाने के दौरान ओशियन अकादमी के संचालक द्वारा यहां हल्ला कर रहे हो बोलकर वाद विवाद करने लगा। इसी समय पटाखा फूटने की आवाज आई, जिससे पीड़ित को लगा कि ओशियन अकादमी के संचालक नंद किशोर ने उस पर एयरगन से फायर किया है और विवाद हुआ था।

पीड़ित ने यह भी बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह हो गई है और कार्यवाही नहीं चाहते हैं। इस संबंध में पीड़ित ने एक लिखित आवेदन भी दिया है। खुद को आई खरोच के संबंध में पीड़ित ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। पुलिस ओशियन के संचालक नंद किशोर के खिलाफ अलग से कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शराब तस्करी केस में भिलाई का गुड्डू बिहारी गिरफ्तार:पुलिस ने 34 लाख की अवैध शराब की जब्त; 4 महीने से फरार था आरोपी
Next post ये तो बेशर्मी की हद हो गई…बेटे के साथ मां ने बनाया ऐसा वीडियो, देखते ही भड़क गए लोग