चेकिंग के दौरान कार चालक ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्टर, CSP और SSP बाल-बाल बचे

रायपुर। सिविल लाइन इलाके में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक मारुति SX कार चालक पुलिस की रोकने के बावजूद नहीं रुका। घटना रात के समय की है, जब CSP और SSP ने कार चालक का पीछा करते हुए उसे पकड़ने की कोशिश की।

CSP की सरकारी गाड़ी को टक्कर

चालक ने पुलिस टीम को चकमा देने के लिए तेज रफ्तार से गाड़ी भगाई, जिसके चलते CSP की सरकारी गाड़ी को टक्कर मार दी, लेकिन गनीमत रही कि CSP और SSP बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत पीछा करते हुए भगत सिंह चौक पर कार चालक को दबोच लिया।

naidunia_image

वारदात का CCTV फुटेज

पुलिस ने आरोपी प्रियेश बग्गा के खिलाफ ड्रिंक एंड ड्राइव, मोटर व्हीकल एक्ट और अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर ली है। कार को जब्त कर लिया गया है, और आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। इस पूरी वारदात का CCTV फुटेज सामने आ चुका है, जिसमें कार चालक की हरकतें स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हुई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रायपुर एटीएस ने पकड़े तीन संदिग्ध बांग्लादेशी, मुंबई से इराक भागने की फिराक में थे आरोपी
Next post घर से भागी लड़कियों से दुष्कर्म करके कराता था देह-धंधा, पति-पत्नी महाकुंभ गए तो बंधक बनी नाबालिग ने बुलायी पुलिस