सीजीपीएससी घोटाले में जेल में बंद पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी का साला और उसकी पत्नी गिरफ्तार

रायपुर(CGPSC Scam)। रायपुर में छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी हुई है। जेल में बंद पीएससी के पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी और उसकी पत्नी झगीता जोशी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने बेरोजगारों को नौकरी लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी की।

इन पर 9 लोगों से 1.50 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। आरोपितों ने कई बेरोजगार युवाओं को अपने झांसे में लिया, जिनमें आधा दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। वे खुद को बड़े अधिकारियों के परिचित बताकर विशेष अनुशंसा के तहत नौकरी दिलवाने का लालच देते थे।

फर्जी नियुक्ति प्रमाणपत्र देते थे

naidunia_image

बाद में वे फर्जी नियुक्ति प्रमाणपत्र देकर पीड़ितों से रकम लेते थे। इन आरोपितों पर आरोप है कि उन्होंने फूड इंस्पेक्टर, लेक्चरर और पटवारी जैसी नौकरियों का झांसा देकर नौ पीड़ितों से भारी रकम वसूली।

गिरफ्तार कर जांच शुरू की

naidunia_image

इन आरोपियों ने रिश्तेदारों समेत अन्य कई पीड़ितों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। सिविल लाईन थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 12 साल की छात्रा से दरिंदगी… दो छात्रों ने कई बार किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला मामला
Next post दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने उतई नगर पंचायत चुनाव 2025 के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन