छत्तीसगढ़ में ‘लाल आतंकियों’ पर करारा प्रहार, मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर

रायपुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को सुरक्षा बलों से हुई भीषण मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर हो गए. पुलिस के एक सीनियर अफसर ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ सुबह करीब नौ बजे दक्षिण बीजापुर के जंगल में हुई. शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही. मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. दोनों तरफ से फायरिंग जारी है. ऑपरेशन में एक हजार जवान शामिल हैं. खबर है कि जवानों ने 50-70 नक्सलियों को घेर रखा है. आईजी पी. सुंदरराज खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुड़भेड़ सुबह 9 बजे शुरू हुई. बीजापुर एएसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए कहा, ‘बीजापुर बॉर्डर एरिया में नक्सलियों से मुठभेड़ जारी है. उन्होंने बताया, ‘बीजापुर-सुकुमा के डीआरजी जवान, सीआरपीएफ की 5 कोबरा यूनिट, सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन के जवान इन ऑपरेशन में शामिल हैं.’

अधिकारी ने बताया, ‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में 17 नक्सली ढेर हो गए. क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है.’

इसके साथ ही इस महीने अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे जा चुके हैं. बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच माओवादी मारे गए थे. पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसामा वासियों को 2 करोड़ 96 लाख 82 हजार रुपए की नवीन विकास कार्यों दी सौगात
Next post मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ा गया सैफ का हमलावर ? बांद्रा स्टेशन लाया गया शख्स कौन?