रायपुर में छत गिरने से हुई थी दो मजदूरों की मौत, बिल्डर पर अब तक दर्ज नहीं हुआ केस

रायपुर। रायपुर में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की छत ढहने से दो मजदूरों की मौत के दो दिन बाद भी प्रशासन द्वारा अपराध दर्ज नहीं किया गया है। श्रम विभाग के अनुसार ठेकेदार का पंजीयन नहीं है। ऐसे में बिल्डर आनंद सिंघानिया और क्लासिक कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार पर हत्या का केस दर्ज किया जाना चाहिए

वीआईपी रोड में शनिवार दोपहर तीन बजे निर्माणाधीन अविनाश एलिगेंस बिल्डिंग की सातवीं मंजिल की छत ढलाई की दौरान दो मजदूरों की मौत के बाद दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर इस मामले में अपराध दर्ज क्यों नहीं किया गया है।

किसके दबाव के कारण मामला दर्ज नहीं किया जा रहा है। अपराध की छोटी-छोटी घटनाओं पर भी सवाल खड़े करने वाले कांग्रेसी नेताओं की चुप्पी भी सांठगांठ की ओर इशारा कर रही है।

हमारा लक्ष्य है, कोई हादसा नहीं

naidunia_image

अविनाश एलिगेंस बिल्डिंग की साइट पर बिल्डर द्वारा हादसा मुक्त प्रोजेक्ट बनाने का बोर्ड बड़े ही शान के साथ लगाया गया है, लेकिन अंदर पूरे दावे खोखले हैं। बिल्डर द्वारा ग्राहकों को भी धोखा दिया जा रहा है।

बिल्डर द्वारा ऐसे ठेकेदारों से काम कराया जा रहा है, जिनका श्रम विभाग में पंजीयन तक नहीं है। यह केवल एक बिल्डिंग की बात नहीं है, बल्कि नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया है कि बिल्डर के ज्यादातर प्रोजेक्टों का यही हाल है।

जानिए, क्या कहते हैं नियम

वीआईपी रोड स्थिति प्रोजेक्ट पर हुई घटना के बाद श्रम विभाग के प्रभारी सहायक श्रमायुक्त आरके प्रधान ने बताया कि काम कराने वाले ठेकेदार का श्रम विभाग में पंजीयन ही नहीं है। इसमें नियमानुसार बिल्डर के साथ ही ठेकेदार पर भी हत्या का मामला दर्ज किया जा सकता है।

naidunia_image

यह दुर्घटना का मामला है। इसमें अगर बिना पंजीकृत ठेकेदार से काम करवाया गया है, तो यह गलत है। इस मामले में जांच चल रही है। श्रम विभाग से इस मामले में चर्चा की जाएगी और इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- डॉ. लाल उम्मेद सिंह, एसएसपी, रायपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे छत्तीसगढ़ Congress MLA का एक्सीडेंट, विधायक समेत 9 घायल
Next post सड़क सुरक्षा माह के आज 12 वे दिन यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा स्कूल बस चेकिंग शिविर का आयोजन किया गया