छत्तीसगढ़ में भाजपा के दुश्मन बने नक्सली… दो पूर्व सरपंचों के बाद अब नेता को उतारा मौत के घाट

रायपुर। नक्सलियों ने बीती रात छत्तीसगढ़ में एक भाजपा नेता की हत्या कर दी। मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के सोमनपल्ली गांव का है। बीती रात कुछ नक्सली आए और भाजपा नेता मंडोराम के घर में घुसकर धारदार हथियारों से हत्या कर दी।

बता दें, पिछले सप्ताह भर में भाजपा से ताल्लुक रखने वाले दो पूर्व सरपंच सहित तीन भाजपा नेताओं की नक्सली हत्या कर चुके हैं। नक्सलियों ने इन पर भाजपा के लिए काम करने और पुलिस के लिए मुखबिरी करने के आरोप लगाए हैं।

नक्सली हिड़मा और देवा बारसे के गांव जाएंगे अमित शाह

  • इस बीच खबर है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 14 से 16 दिसंबर तक छत्तीसगढ़ के प्रवास के दौरान बस्तर के धुर नक्सल क्षेत्र के गांवों में जाएंगे। इस दौरान वह कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा और देवा बारसे के गांव पूवर्ती में भी जाएंगे।
  • शाह यहां जवानों का हौसला बढ़ाएंगे और बलिदानी जवानों के स्वजन से मुलाकात करेंगे। बस्तर के सुकमा-बीजापुर जिले की सरहद पर जगरगुंडा क्षेत्र में स्थित पूवर्ती गांव सुकमा जिला मुख्यालय से 120 किमी दूर है।
  • इस गांव में पिछले कई वर्षों से नक्सलियों का कब्जा था। उनकी इजाजत के बिना यहां प्रवेश पर प्रतिबंध था। अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार में चल रही नियद नेल्लानार योजना से इस गांव के लोगों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
  • कुछ समय पहले हिड़मा की मां और देवा बारसे के स्वजन ने भी इस शिविर का लाभ उठाया था। ये वो क्षेत्र है जहां 2021 में हिड़मा के नेतृत्व में नक्सलियों ने सुरक्षा बल को को एंबुश में फंसा लिया था। इसमें 23 जवान बलिदान हुए थे।
  • पूवर्ती गांव से करीब तीन से चार किलोमीटर पहले टेकलगुड़म गांव है। जनवरी 2024 के अंतिम सप्ताह में सुरक्षा बल ने कैंप स्थापित कर लिया है। कैंप खुलने के दिन ही नक्सली कमांडर देवा बारसे ने हमला कर तीन जवानों की जान ले ली थी।
  • इसमें जवानों ने भी दो नक्सलियों को मार गिराया था। अब यहां भी स्थिति सामान्य कर ली गई है। इससे ग्रामीणों में भरोसा जगा है। अब वे सरकारी योजनाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। बच्चे स्कूल जा रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य का सपना देख रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post संत सियाराम बाबा का निधन… मोक्षदा एकादशी और गीता जयंती के योग में हुआ प्रभु मिलन
Next post कुरूद में हो रहे अवैध अतिक्रमण पर बेदखली अभियान चलाया-निगम की टीम ने