ईडी का छापा, रायपुर दुर्ग राजनांदगाव में कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई

रायपुर  ईडी के ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। कपड़े और ज्वेलरी में नामी ग्रुप के ठिकानों पर सुबह से जांच शुरू। इस टीम में रायपुर के अलावा नागपुर के भी अफसर शामिल हैं। इस ग्रुप के भिलाई, दुर्ग, नांदगांव समेत कई शहरों में कपड़े और जेवरात का कारोबार है।

साथ ही इनका‌ रोजाना बड़ा ट्रांजेक्शन है। पिछले साल इस समूह पर आयकर ने छापेमारी की थी। इनके शंकर नगर, सिविल लाइंस के घर और शोरूम में सशस्त्र जवानों की सुरक्षा के साथ कार्रवाई चल रही है।

दुर्ग में खंडेलवाल कॉलोनी में सीए सुनील जैन, श्री शिवम् स्टोर, जीवन प्लाज़ा में सीए राजेंद्र कोठारी के कार्यालय, सराफा लाइन स्थित सहेली ज्वेलर्स, नवकार ज्वेलर्स, प्रकाश सांखला और मदन जैन के भोइ पारा स्थित ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी हैं।साथ ही रायपुर पंडरी स्थित नाकोड़ा टेक्सटाइल व अन्य ठिकानों पर अधिकारी पहुंचे हैं। सुमित ज्वेलर्स, सदर बाजार हलवाई लाइन स्थित पगारिया ज्वेलर्स के अलावा शैलेन्द्र नगर स्थित निवास पर भी ईडी की टीम पहुंची।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रियंका वाड्रा ने बैरिकेट लांघा, पुलिस ने खींचकर गाड़ी में बैठाया
Next post हिरासत में लिए राहुल प्रियंका गांधी