हर किसान तक पहुंचे,योजनाओं का लाभ

रायपुर (Chhattisgarh News) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि खेती-किसानी को मजबूत बनाकर और हर हाथ को काम देकर गांव के पुराने गौरव को फिर से स्थापित करना राज्य सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, गोधन न्याय योजना जैसे कदम उठाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने यह  को राज्य कृषक कल्याण परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को वर्चुअल संबोधित करते हुए कही। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर उन्हें याद करते हुए नमन किया।  कृषक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, सदस्य बसंत टाटी, नागेंद्र नेगी, संजय गुप्ता, भगवान पटेल, जानकीराम सेठिया, नंद कुमार पटेल, डेहराराम साहू, खम्मन पटेल, जगदीश दीपक, शरद यादव, श्रवण चंद्राकर, चुन्नीलाल वर्मा और शशि गौर ने पदभार ग्रहण किया।  सरकार की योजनाओं की जानकारी हर किसान तक पहंुचाने, गोठानों को और अधिक सक्रिय करने की जिम्मेदारी सौंपी।

हरेली का त्योहार गोठानों में जाकर मनाए। इसके अलावा जब भी वे गांव के दौरे पर जाएं तो गोठानों में बैठक कर वहां की गतिविधियों की समीक्षा भी करें। इस संबंध में सुझाव से अवगत कराएं।  गोठानों में नेपियर घास लगाई गई है कि नहीं और मवेशियों के लिए चारे-पानी की व्यवस्था है कि नहीं।

मुख्यमंत्री कहा कि राज्य शासन की योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों के किसानों, वनोपज संग्राहकों को भी मिल रहा है। उनकी जेब में पैसा जा रहा है और इसका असर व्यापार में भी दिख रहा है। इसका प्रमाण है कि बीजापुर जिले में वर्ष 2018 में जहां एक ट्रेक्टर बिका था, वही ऋण माफी और 25 सौ स्र्पये प्रति क्विंटल पर धान खरीदी के बाद बीजापुर जिले में वर्ष 2019-20 में 73 ट्रैक्टर और 1235 मोटर साइकिल और एक कमर्शियल ट्रैक्टर की बिक्री हुई।

अगले साल इस जिले में 60 ट्रैक्टर और 1998 मोटर साइकिल और तीसरे साल में 133 ट्रैक्टर, 968 मोटर साइकिल की बिक्री अब तक हो चुकी है। इनमें 11 कमर्शियल ट्रैक्टर की बिक्री भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दूसरे की जमीन दिखाकर करोड़ों की ठगी
Next post नशा मुक्ति केंद्र से फरार हुईं युवतियां