स्मार्ट सिटी लि. तालाब को दे रहा, आकर्षक स्वरूप

 रायपुर। संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक  विकास उपाध्याय  रोहिणीपुरम तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर तकनीकी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि तालाब सभी  के जीवन से जुड़े हैं अतः तालाब को सुंदर स्वरूप देने के साथ ही आम लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते  उन्नयन का कार्य पूरा करें। रायपुर स्मार्ट सिटी लि. लगभग 72 लाख रुपये की लागत से इस तालाब का कायाकल्प करते हुए यहां पर घाट चौड़ीकरण, पेवर, टो वाॅल रिपेयरिंग, चेंजिंग रूम एवं बैठक व्यवस्था जैसी सुविधाएं मुहैया कराएगा। आकर्षक लाईटिंग, पेंटिंग एवं फव्वारा यहां लोगों के बीच मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। प्रोजेक्ट 4 माह में पूरा होगा।
       उपाध्याय तालाब सौंदर्यीकरण योजना अंतर्गत प्रस्तावित इस निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से जानकारी ली एवं मौके पर पहुंचकर तकनीकी टीम को तय समयावधि में कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया है।  रोहिणीपुरम तालाब को सुंदर, व्यवस्थित एवं जनोपयोगी स्वरूप में लाने प्रोजेक्ट को तय समय सीमा में  पूरा करें। इस दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के मैनेजर सिविल  एस.पी. साहू, डिप्टी मैनेजर अमित मिश्रा, असिस्टेंट मैनेजर  नलिनी साहू सहित तकनीकी टीम उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नक्सलियों के कम्युनिकेशन टीम, चीफ गिरफ्तार
Next post MLC टुन्ना पांडेय भाजपा से निलंबित,नीतीश के खिलाफ बयान देकर