Pune Bus Rape Case का आरोपी 3 दिन बाद गिरफ्तार, गांव में गन्ने के खेत में छिपा था, खाना लेने बाहर आया तो धरा गया

पुणे। महाराष्ट्र पुलिस ने पुणे बस रेप कांड के आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को बीती रात गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार से फरार गाडे को उसके गांव शिरूर से गिरफ्तार किया गया, जहां वो गन्ने के खेत में छिपा था।

बीती रात जब वो खाने की तलाश में बाहर आया, तो क्राइम ब्रांड ने पकड़ लिया। पुणे सिटी क्राइम ब्रांच डीसीपी निखिल पिंगले ने इसकी पुष्टि की और बताया कि गांव वालों की मदद से आरोपी पकड़ में आया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

दीदी बोलकर दुष्कर्म को दिया अंजाम

  • घटनाक्रम मंगलवार सुबह करीब 5 बजे का है। महिला पुणे में रहते हुए घरों में काम करती है। सुबह वह गांव जाने के लिए बस डिपो पहुंची थी। वह बस का इंतजार कर रही थी, तभी आरोपी उसके पास आया और बोला- दीदी आपको कहां जाना है।
  • महिला ने बताया कि उसके गांव की बस यहीं आती है। इस पर आरोपी ने कहा कि वह 10 साल से बस डिपो पर है। उसके गांव की बस दूसरी तरफ आती है। आरोपी ने महिला को भरोसे में लेकर कहा कि वह उसे छोड़ देगा।
  • महिला आरोपी के पीछे-पीछे चल दी। आरोपी महिला को बस डिपो के दूसरे हिस्से में खड़ी बस की तरफ से ले गया। एक बस में सवार होने को कहा। महिला ने कहा कि बस में बहुत अंधेरा है।
  • इस पर आरोपी ने कहा कि लोग सो रहे हैं। जैसे ही महिला बस में सवार हुई, आरोपी ने गेट अंदर से बंद कर लिया और दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। बाद में लोगों की मदद से पीड़िता पुलिस तक पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गांव वालों के नाम पर बैंक खाता खोलकर बेच रहे थे ठगों को, 19 आरोपी गिरफ्तार
Next post देश में पहली बार छिंदवाड़ा में पालतू बिल्लियों में मिला बर्ड फ्लू वायरस, अब तक 622 की मौत