शादी के 21 साल बाद इश्क में भाभी 19 साल छोटे देवर के साथ फरार, दो जवान बेटों को छोड़ा, साथ ले गई गहने और नकदी

मुजफ्फरपुर: तुम्हें दिल से कैसे जुदा हम करेंगे। के मर जाएंगे और क्या हम करेंगे। कभी प्यार दिल से निकलता नहीं। वफाओ का मौसम बदलता नहीं। वफा हमने की है वफ़ा हम करेंगे। जी हां, ये गाना 1990 में आई फिल्म ‘दूध का कर्ज’ का है। जिसे अनुराधा पौडवाल और मोहम्मद अजीज ने गाया है। ये गाना मुजफ्फरपुर में हुई एक घटना पर बिल्कुल सटीक बैठता है। हुआ ये है कि जिले के मनियारी थाना क्षेत्र में रिश्तों को ताक पर रखने की एक घटना सामने आई है। इस घटना में अवैध संबंधों में लिपटी एक प्रेम कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग इसे इश्क का बुखार कह रहे हैं। कुछ लोग इसे हवस का नाम दे रहे हैं। अब हम आपको इस देवर- भाभी के प्यार में फरार होने की कहानी बताने जा रहे हैं।

भाभी हुई फरार

शादी के 21 साल बाद। जी हां, सात फेरे लेने के 21 साल बाद अपने से 19 साल छोटे देवर के लिए एक भाभी के मन में प्रेम जागा। भाभी ने लोक लाज और दुनिया क्या कहेगी, ये नहीं सोचा। देवर को लेकर फरार हो गई। उसके बाद उसकी एक बार बरामदगी भी हुई। गांव में पंचायत हुई। पति ने उसको दोबारा अपना लिया। लेकिन एक बार फिर इश्क ने जोर मारा। भाभी घर से गहने और जेवर के साथ नकदी लेकर फरार हो गई। पत्नी को पाने के लिए अब पति ने मनियारी थाने में गुहार लगाई है। पति ने बताया कि भगाने वाला उसका भाई लगेगा। उसकी पत्नी से 19 साल छोटा है।

देवर के साथ भागी भाभी

पति ने ये भी बताया कि रिश्ते में उसका भाई लगातार कभी- कभार कहता था कि भाभी को भगाकर ले जाएंगे। तब हम लोग इस बात को मजाक में लेते थे। लेकिन वो ऑटो चलाता है। उसकी अनुपस्थिति में भाई उसकी पत्नी को भगा ले गया। पति के मुताबिक वो नहीं रहता है, तो दोनों अनैतिक संबंध स्थापित करते हैं। रंगरेलिया मनाते हैं। उसने पुलिस को आवेदन देकर अपनी पत्नी को वापस पाने की गुहार लगाई है। उसने बताया कि उसकी शादी के 21 साल हो गए। उसके दो बेटे हैं। एक बेटे की शादी होने वाली है। इसी बीच उसकी पत्नी भाग गई।

पति ने लगाई गुहार

भाभी को लेकर भागने वाला देवर लगातार घर में आता था। वो कहता था कि भाभी को आज नहीं तो कल भगा ले जाएंगे। कुछ दिन पहले दोनों भाग गए। घर से पत्नी सारा कैश, जेवर और गहना लेकर भागी है। इससे पहले भी वे दोनों भाग चुके हैं। काफी तलाश के बाद उन्हें बरामद किया गया था। ग्रामीण स्तर पर पंचायत हुई थी। उसके बाद उसने दोबारा ये कदम उठाने से मना किया था। पुलिस आवेदन के बाद दोनों की तलाश में जुट गई है। वहीं इस मामले की चर्चा पूरे मुजफ्फरपुर में हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post BJP नेता भूपेश सवन्नी पर रिश्वतखोरी का आरोप, वेंडर्स से मांगा 3% कमीशन, धमकी भी दी
Next post अनिरुद्धाचार्य का एक और विवादित बयान! कथा के बीच कहा- है तो वैश्या, लेकिन खुद को…