पटना में जेडीयू महिला नेता पर अंधाधुंध फायरिंग, हाथ और छाती में मारी गोली; मच गया कोहराम

पटना। पटना के बुद्धा कालोनी थानांतर्गत दुजरा इलाके में अपराधियों ने जदयू नेत्री सोनी देवी (40) को गोली मारकर जख्मी कर दिया। वारदात रविवार की रात लगभग 11 बजे हुई। सोनी के हाथ और छाती में गोली लगी है। इससे उनकी स्थिति गंभीर बनी है।

उनका उपचार पीएमसीएच में चल रहा है। इधर, विधि-व्यवस्था एसडीपीओ-1 संगीता ने बताया कि पांच नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी की गई है।

 

आपसी विवाद में जानलेवा हमले की बात सामने आ रही

एक नामजद आरोपित मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपित कुछ दिन पहले ही शराब मामले में जेल से छूटकर आया है। आपसी विवाद में जानलेवा हमला किए जाने की बात सामने आई है। सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।

बताया जाता है कि दुजरा देवीस्थान के पास सोनी देवी की अंडा दुकान है। वह वार्ड नंबर 22 की जदयू महिला विंग अध्यक्ष भी हैं। रात में अपराधियों ने उन पर दो राउंड फायरिंग की। 

हाथ और छाती पर बरसाई गोलियां

हाथ और छाती में गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलते ही उनके पति रामप्रवेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। 

पति का कहना है कि सोनी देवी का करीब एक माह पहले कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इस कारण उनकी जान लेने की कोशिश की गई। छाती में गोली अभी फंसी है। आपरेशन के बाद गोली निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राख से बन रहा आपका घर! सीमेंट की फैक्ट्री में चल रहा था मिलावट का खेल, शिकायत पर हो गई पिटाई
Next post जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में रायपुर के बिजनेसमैन को लगी गोली, इलाज जारी