हैलो.. बिहार कांग्रेस में पोस्ट चाहिए तो 20 लाख लगेंगे! राहुल गांधी के नाम बिल फाड़ने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

पटना: बिहार में पटना पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो राहुल गांधी के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसने कांग्रेस नेताओं को धोखा दिया। वो खुद को राहुल गांधी का PA बता रहा था। उसने नेताओं से टिकट और पद दिलाने के नाम पर पैसे लिए। पुलिस ने रजत कुमार नाम के एक ठग को पकड़ा है। वो खुद को राहुल गांधी का पीए बताकर लोगों से ठगी कर रहा था। पटना के गांधी मैदान इलाके से एक शख्स को होटल से पकड़ा गया। उसका एक साथी गौरव शर्मा भाग गया। रजत कुमार हरियाणा का रहने वाला है। वह खुद को कनिष्क सिंह बताता था। कनिष्क सिंह राहुल गांधी का निजी सहायक (PA) हैं।

राहुल गांधी के नाम पर ठगी

बताया जाता है कि रजत कुमार उन राज्यों के कांग्रेस नेताओं को फोन करता था, जहां चुनाव होने वाले हैं। वो उन राज्यों में भी फोन करता था, जहां पार्टी में बदलाव हो रहे हैं। वो नेताओं से राजनीतिक पद दिलाने के नाम पर लाखों रुपए लेता था। पुलिस ने रजत के पास से आधार कार्ड और कुछ कागजात बरामद किए हैं।

दरअसल, गौरव शर्मा ने (ये फरार हो गया) बिहार कांग्रेस के नेता प्रवीण कुशवाहा को फोन किया था। उसने प्रवीण कुशवाहा से बिहार कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बदले 15-20 लाख रुपए मांगे थे। गौरव ने प्रवीण से कहा कि अगर उन्हें बिहार कांग्रेस का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनना है तो उन्हें 15-20 लाख रुपए देने होंगे।

रजत पकड़ा गया, गौरव की तलाश

बात होने के बाद प्रवीण सिंह दिल्ली चले गए। गौरव और रजत पटना के एग्जीबिशन रोड स्थित लेमन ट्री होटल में रुके थे। प्रवीण कुशवाहा ने अपने एक दोस्त आदित्य को पैसे लेकर होटल भेजा। गौरव ने आदित्य से 2 लाख रुपए लिए और होटल से बाहर चला गया।

आदित्य को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है. उसे लगा कि वे लोग उसे ठग रहे हैं। उसने तुरंत गांधी मैदान पुलिस को फोन किया। पुलिस ने होटल पर छापा मारा और रजत को गिरफ्तार कर लिया, गौरव भागने में सफल रहा।

गांधी मैदान थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। गौरव शर्मा को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पटना पुलिस का कहना है कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अवैध निर्माण के खिलाफ निगम भिलाई का लगातार कार्यवाही जारी
Next post वक्‍फ बिल पास होने के बाद बड़े एक्‍शन के मूड में योगी सरकार, जानिए यूपी में क्‍या चल रहीं तैयारियां