लेडी टीचर के साथ बाइक से स्कूल आता था टीचर, दोनों आ गए ‘टच’ में, फिर जो हुआ, टेंशन में आ गई पुलिस

मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड में तुर्की थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है. यहां BPSC की ओर से बहाल एक शिक्षक और शिक्षिका का प्रेम इतना परवान चढ़ा कि दोनों पद की मान मर्यादा को ताक पर रखकर फरार हो गए. इलाके में दोनों के एकसाथ गायब होने के बाद कई तरह की चर्चाओ का बाजार गर्म है. वहीं अब शिक्षिका के परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ वैशाली जिला के गंगाब्रिज थाना में आवेदन दिया है.

दरअसल, वैशाली जिला के सराय थाना क्षेत्र की रहने वाली शिक्षिका अमृता कुमारी ने हाल ही में मुजफ्फरपुर के कुढ़नी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर में शिक्षिका के रूप में BPSC से चयन होने के बाद नौकरी ज्वाइन की थी. उसी स्कूल में वैशाली जिला के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया निवासी राहुल कुमार भी शिक्षक के पद पर तैनात थे. राहुल रोज बाइक से अपने घर से अपने स्कूल आता था. इसी दौरान एक ही रूट के होने की वजह से शिक्षिका अमृता भी उसके साथ आती थी. रोज साथ आते-जाते दोनों के बीच प्रेम बढ़ा. प्यार परवान चढ़ा तो दोनों 30 नवंबर को अचानक गायब हो गए.

मामले को लेकर शिक्षिका अमृता की मां ने गंगाब्रिज थाना में शिक्षक राहुल कुमार के खिलाफ अपनी बेटी के अपहरण का मामला दर्ज कराया.शिक्षिका की मां ने आवेदन में बताया कि उनकी बेटी रोज की तरह 30 नवंबर की सुबह 7 बजे स्कूल के लिए निकली, लेकिन देर रात तक नहीं लौटी. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक राहुल उनकी बेटी के साथ स्कूल में कार्यरत था, उसी ने ब्लैकमेल कर उनकी बेटी का अपहरण कर लिया है. फिलहाल आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर दोनों की रिकवरी की कोशिश में लगी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चित्रकूट से रोज भारी संख्या में पलायन कर रहे हैं लोग, बताई ये वजह
Next post राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से मिली नोटों की गड्डियां, सभापति बोले- जांच हो