‘औरंगजेब की कब्र नहीं हटी तो…’ VHP और बजरंग दल की चेतावनी पर पुलिस अलर्ट; मकबरे के बाहर भारी फोर्स तैनात

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के संभाजीनगर जिले में मौजूद औरंगजेब के मकबरे (Aurangzeb Makbara) पर खतरा मंडराने लगा है। बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग तेज कर दी है। 

हिंदू संगठनों ने धमकी दी है कि यदि सरकार कार्रवाई करने में विफल रही तो वे ‘कारसेवा’ करेंगे। इन धमकियों के बीच पुलिस ने शहर में अलर्ट जारी किया है। मकबरे के बाहर भारी फोर्स की तैनाती की गई है। 

बजरंग दल एवं विहिप का कहना है कि छत्रपति संभाजी नगर के खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब का मकबरा एक विभाजनकारी प्रतीक है, और वह सांप्रदायिक कलह को बढ़ावा देता है। दोनों समूहों ने इसे हटाने की मांग करते हुए पूरे महाराष्ट्र में तहसीलदार और जिला कलेक्टर कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है।

 

मकबरे को लेकर सियासत तेज

औरंगजेब के मकबरे को लेकर सियासी बयानबाजी भी खूब हो रही है। कई नेताओं ने कहा है कि औरंगजेब के मकबरे को खत्म कर देना चाहिए। महाराष्ट्र की धरती पर उसके लिए कोई जगह नहीं है। 

भाजपा ने उद्धव गुट पर लगाया आरोप

 भाजपा विधायक राम कदम ने पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे नीत सरकार पर लोगों को औरंगजेब का महिमामंडन करने की अनुमति देने का आरोप लगाया। कदम ने कहा कि महाराष्ट्र में कुछ लोग आक्रमणकारी औरंगजेब की प्रशंसा कर रहे हैं और यह सब उद्धव ठाकरे के कार्यकाल में शुरू हुआ। 

मकबरे के लिए सीधी एंट्री पर लगी आरोप

पुलिस को डर है कि अगर भीड़ औरंगजेब की मकबरे तक पहुंच गई तो हालात बिगड़ सकते हैं। बता दें कि पुलिस-प्रशासन ने मकबरे के लिए सीधी एंट्री पर रोक लगाई दी गई है। अगले आदेश तक मकबरे में सीधे प्रवेश पर रोक है। बता दें कि ये मकबरा संभाजीनगर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर खुलताबाद में स्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post झांसी में दिनदहाड़े भाजपा नेता के घर पर 30 राउंड फायरिंग, पथराव भी किया, पत्नी ने बेटी के साथ खुद को कमरे में बंद किया
Next post कटिहार में बड़ा हादसा, 35 किसानों को मनिहारी ले जा रही नाव गंगा नदी में पलटी