ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वर बनने के लिए दिए 10cr? पदवी छिनने के बाद बागेश्वर धाम पर भड़कीं- ‘जितनी उसकी आयु है…’

नई दिल्ली.  90 के दशक की टॉप एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी इन दिनों सोशल मीडिया सेंसेशन बनी हुई हैं. महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़ा ने एक्ट्रेस को महामंडलेश्वर की पदवी दी थी जिसका कई बाबाओं ने विरोध किया था. रामदेव और बागेश्वर धाम उन प्रमुख नामों में शामिल हैं जिन्होंने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर की पदवी दिए जाने का खुलकर विरोध जताया था. इन दोनों ने एक्ट्रेस पर कड़े शब्दों में निशाना साधा था. बढ़ते विवाद के बाद 7 दिनों के अंदर ही ममता कुलकर्णी की पदवी छिन गई.

महामंडलेश्वर पद से हटाए जाने के बाद एक्ट्रेस ने रजत शर्मा के शो आपकी अदालत में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने अपने ऊपर लगने वाले सभी आरोपों पर सफाई देते हुए विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. रजत शर्मा से एक्ट्रेस और साध्वी ममता से पूछा कि राम देव बाबा ने कहा था, ‘कोई एक दिन में संतव्य को उपलब्ध नहीं कर सकता है. आजकल मैं देख रहा हूं कि किसी को भी पकड़कर महामंडलेश्वर बना दिया जा रहा है’. इसका जवाब देते वो कहती है कि रामदेव से वो बस इतना कहना चाहती हैं कि उन्हें महाकाल और महाकाली से डरना चाहिए.

बागेश्वरधाम ने साधा था निशाना
इसके साथ ही 25 साल की उम्र में संत बनने का दावा करने वाले बागेश्वरधाम ने भी ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने को विरोध करते हुए एक्ट्रेस की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था, ‘किसी भी तरह के बाहरी प्रभाव में आकर किसी को भी महामंडलेश्वर कैसे बनाया जा सकता है. ये पदवी उसी को दी जानी चाहिए जिसके अदंर संत या साध्वी का भाव हो’. आपकी अदालत में ममता ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया’.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छी खबर, रोजाना पिएं इतने कप ब्लैक कॉफी, कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल
Next post दरोगा ने महिला सिपाही से मंदिर में रचाई शादी, फिर वहीं पर शुरू कर दी मारपीट