पतंजलि की लाल मिर्च आई शक के दायरे में, फूड अथॉरिटी ने पूरा बैच वापस मंगाने का दिया आदेश

नई दिल्ली. पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने गुरुवार को कहा कि खाद्य नियामक FSSAI ने कंपनी को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन न करने के कारण एक विशेष बैच की पैक की गई लाल मिर्च पाउडर को वापस मंगाने का निर्देश दिया है. कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने इस संबंध में 13 जनवरी को एक आदेश जारी किया था.

कंपनी ने कहा, “खाद्य सुरक्षा नियामक ने पतंजलि फूड्स को निर्देश दिया है कि वह पूरे बैच (बैच नंबर – AJD2400012) की पैक की गई लाल मिर्च पाउडर को वापस मंगाए, क्योंकि यह खाद्य सुरक्षा और मानक (प्रदूषक, विषाक्त पदार्थ और अवशेष) विनियम, 2011 का पालन नहीं करता है.”

1986 में स्थापित, बाबा रामदेव के नेतृत्व वाली पतंजलि आयुर्वेद समूह की कंपनी, पतंजलि फूड्स (पूर्व में रुचि सोया) भारत की शीर्ष FMCG कंपनियों में से एक है. कंपनी खाद्य तेल, खाद्य और FMCG और पवन ऊर्जा उत्पादन क्षेत्रों में सक्रिय है. यह पतंजलि, रुचि गोल्ड, न्यूट्रेला आदि ब्रांडों के तहत उत्पाद बेचती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post शातिर इंजीनियर के खातों में जा रहा था टोल का पैसा, 14 राज्यों के 42 टोल प्लाजा में किया था सॉफ्टवेयर से ‘खेल’
Next post ट्रंप ने कह दी ऐसी बात कि खुश हो गया भारत! आम आदमी को भी मिलेगी राहत, सच हुई तो जेब में बचेगा पैसा