



भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 14 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम तय करती हैं. हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) की कीमतों में बदलाव होता है. इससे सीएनजी और पीएनजी की कीमतें निर्धारित की जाती हैं. आज नए साल 2025 की सुबह-सुबह सरकारी ऑयल मार्केट कंपनियों ने एक बार फिर से सिलेंडर के दाम घटा दिए हैं. गैस सिलेंडर के दाम दिल्ली से मुंबई तक 14-16 रुपए तक कम किए गए हैं.
