रिसाली में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के आवाहन पर रिसाली व मरोदा पुरैना भाजपा मंडल व नगर निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर राष्ट्रभक्ति और एकता के इस अद्भुत संगम का हिस्सा बना यह रैली निगम कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न चौकों गलियों से होते हुए शहीद स्मारक जोहार चौक पर समापन हुआ
इस अवसर पर नगर के प्रबुद्धजन, वीर सैनिक, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा निगम के अधिकारी-कर्मचारीगण बड़े उत्साह और जोश के साथ उपस्थित रहे।
भगवान् परशुराम जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान नगर की गलियों और मार्गों पर देशभक्ति के गीत गूंजते रहे, जो सभी के हृदय में गर्व और उत्साह का संचार कर रहे थे। यह आयोजन न केवल हमारे राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का प्रतीक था, बल्कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश भी जन-जन तक पहुंचाने वाला रहा। शहीद स्मारक पहुंचकर वीर सपूत शाहिद रंजीकांत सिंह जी को पुष्पांजलि अर्पित किया और सभा का समापन किया ।
विधायक ललित चंद्राकर ने इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी से अपने घर पर तिरंगा लगाने के लिए प्रोत्साहित किया ।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका निगम आयुक्त मोनिका वर्मा सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर मंडल अध्यक्ष अनुपम साहू राजू राकेश जंघेल समाज सेवी सोनू राम सिंह नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू पार्षद सुनंदा चंद्राकर रमा साहू, सीमा साहू माया यादव सारिका साहू सरिता देवांगन हरिश नायक ममता सिन्हा शीला नारखड़े पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंडे महामंत्री दशरथ साहू पुरेन्द्र साहू पुनाराम कलिहारी आसपुरन चौधरी अजीत चौधरी अजीत परिहार राजू राम नरेंद्र निर्मल दामन सर्वा सचिन गोस्वामी रवि मानिकपुरी , मुकेश यादव धनेश्वरी डालेंद्र संस्कृति वर्मा,रुक्मणी साहू माला सिंह शकुंतला दास उषा साहू किरण साहू संध्या साहू संध्या वर्मा करुणा यादव दुर्गेश साहू गोविंद राम साहू इंद्रजीत सोनवानी एम लक्ष्मण राव गणपति डि साईं रोहित चंद्राकर संतोष कुशवाहा प्रेमचंद साहू सुनील साहू विपुल वर्मा विशाल ठाकुर पूनम चंद सपहा दुर्ग साहू,केशव महिपाल अंचल यादव उपेंद्र तिगरि बबली कौर व्यास नारायण किरण साहू कुलश्रेष्ठ,सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दुर्ग में 305 हेक्टेयर जमीन हेराफेरी मामले में दो पटवारी निलंबित, 18 का ट्रांसफर
Next post 15 अगस्त से पहले सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई; नक्सलियों के बनाए स्मारक ध्वस्त, जंगलों में छुपाए घातक हथियार जब्त