सशक्त एप के माध्यम से थाना भिलाई नगर क्षेत्र मे चोरी हुये मोटर सायकल को बरामद करने में मिली सफलता

प्रार्थी दिनेश कुमार मिश्रा पिता स्व बृजभुषण मिश्रा उम्र 60 साल साकिन एमआईजी 01/865 आमदी नगर श्रीराम चोंक हुडको भिलाई द्वारा दिनांक 13.06.2025 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, दिनांक 11.06.2025 के रात्रि करीबन 01.30 बजे से 02.30 बजे के मध्य घटनास्थल एमआईजी. 1/865 आमदी नगर हुडको भिलाई के गैरेज मे रखे महिन्द्रा जीप क्र. CG 07 ZD 4300 को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है| जिसकी रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर मे अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया जाकर माल मुल्जिम का पतासाजी किया गया जो मुखबीर से सूचना मिला कि जेपी. सीमेंट प्लांट के पास सेक्टर 04 भिलाई मे तीन व्यक्ति एक जीप वाहन क्र. CG 07 ZD 4300 को बेचने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहे है जिसे सशक्त एप के माध्यम से ट्रेस करने पर उक्त वाहन चोरी का वाहन होना मिलने पर संदेही को थाना लाकर हिरासत मे लेकर पुछताछ कर मेमोरेंडम कथन लेखबद्ध किया गया जिन्होने अपने मेमोरेंडम कथन मे महिन्द्रा जीप वाहन क्र. CG 07 ZD 4300 को हुडको से दिनांक 11.06.2025 की रात्रि मे चोरी करना बताया एवं सेक्टर 04 मे जेपी सीमेंट तालाब के पास छिपाकर रखना बताया जिसे मुताबिक जब्ती पत्रक के जब्त कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post स्टेज पर दुल्हन ने सरेआम किया दूल्हे को Kiss, पंडित और रिश्तेदारों का रिएक्शन देख छूट जाएगी हंसी
Next post 08 जून से 14 जून 2025 – JAGAT BHUMI