लोगो के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही है मोदी सरकार- विधायक ललित चंद्राकर

पाटन विधानसभा क्षेत्र के अमलेश्वर मंडल अंतर्गत ग्राम झीट साहू सदन में आयोजित संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत विकसित भारत का अमृतकाल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंडल स्तरीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। भारत माता, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तैल चित्रण पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना कर विधिवत् शुभारंभ किया

इस कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के गत 11 वर्षों के प्रभावशाली नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक परिवर्तन एवं जनकल्याणकारी उपलब्धियों पर विस्तृत विचार साझा करते हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी नीतियों और योजनाओं ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाकर देश को आत्मनिर्भरता, समृद्धि और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाया है।
आगे श्री चंद्राकर ने कहा संकल्प से सिद्धि का अर्थ है कि हमारी सरकार विकास कार्यों का घोषणा करती हैं भूमिपूजन भी करती है और उस कार्य को पूर्ण कर लोकार्पण भी करती है देश में किसी की गारेंटी चलती है तो मोदी जी की गारेंटी चलती है छत्तीसगढ़ प्रदेश में डबल इंजन की विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार लागत लोगो के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही हैं और मोदी जी के गारेंटी के बड़े बड़े वादों को पूर्ण कर लिया है आप सभी से निवेदन करता हूं कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले।
इस अवसर पर जिला मंत्री दीपक चोपड़ा ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे जानकारी साझा किया और योजनाओं अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचने के लिए आग्रह किया और इस सफ़ल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी नागरिकों को विकसित भारत 20247 के संकल्प को पूर्ण करने की शपथ दिलाई गई

इस अवसर पर प्रमुख वक्ता के रूप में जिला मंत्री व कार्यक्रम के सहसंयोजक दीपक चोपड़ा जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर अमलेश्वर नगर पंचायत अध्यक्ष दयानंद सोनकर पाटन जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक सरपंच राजू साहू सांसद प्रतिनिधि राजेश चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर, कार्यक्रम संयोजक कैलाश यादव,सहसंयोजक धनश्याम कौशिक,सह संयोजक, गायत्री साहू,हरि चंद्राकर, पार्षद डॉ आलोक पाल,सोहन निषाद,राजू सोनकर, केरहा धीवर धर्मेंद्र सोनकर, अजीत ठाकुर, गोकुल साहू, लक्ष्मी देवांगन, मधुकांत साहू, सुनीता साहू सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नए शिक्षा-सत्र के शुभारंभ में विद्यार्थियों का हुआ आत्मीय अभिनंदन
Next post पत्नी की सरकारी नौकरी लगने के बाद ड्यूटी पर तैनात सहकर्मी से चक्कर, पति से मांगा तलाक और जान से मारने की दी धमकी