आनलाईन गेमिंग सटटा अन्ना एप खिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

पेट्रोलिंग के दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति चौहान ग्रीन वेली में अवैध धन लाभ अर्जित करने हेतु मोबाईल के माध्यम् से आनलाईन गेमिंग सटटा अन्ना एप का संचालन कर रहा है ।
उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर रेड़ कार्यवाही किया गया जहां पर जितेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 28 साल साकिन संतराबाड़ी, थाना मोहन नगर को पड़का गया जिसके कब्जे से विभिन्न कंपनी के 12 एटीएम कार्ड, 03 पास बुक ,02 चेक बुक, तीन सीम, दो मोबाईल जप्त किया गया है । जप्तशुदा मोबाईल के अवलोकन पर वाटसअप ग्रुप में आनलाईन गेमिंग सटटा एप् में विभिन्न बैंकों के 30 बैंक खातों का उपयोग आनलाईन सटटा अन्ना एप में किया जाना पाए जाने पर बैंक खातों को होल्ड कराया गया है। आरोपी जितेन्द्र कुमार शर्मा उम्र 28 साल साकिन संतराबाड़ी, थाना मोहन नगर जिला दुर्ग के विरूद्व अपराध क्रमांक 702/2025 धारा 318(4) बीएनएस 7,8 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गुरविन्दर सिंग संधु आरक्षक सविन्दर सिंग , हर्षित शुक्ला , आरक्षक कमल परगनिहा, लक्ष्मी नारायण कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डिजिटल अस्टेट कर 54,90000 रूपये के सायबर फ्राड करने वाले 4 आरोपी हुये गिरफ्तार
Next post शहीदों की याद में “हर आंगन एक पेड़” का आयोजन: भिलाई में देश के पहले सिंदूर उद्यान का उद्घाटन