चोरी के मोटर सायकल को भिलाई नगर पुलिस ने किया जब्त, आरोपी रूपेश भारती एवं उसके साथी से मोटर सायकल R15 को किया बरामद

क्षेत्र मे हो रहे वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुये चोरी गये वाहनो एवं मुल्जिम पतासाजी के संबंध मे दिये गये दिशा निर्देश का पालन करते हुए थाना भिलाई नगर क्षेत्र में हुए मोटर सायकल चोरी की घटना को भिलाई नगर पुलिस के द्वारा पकड़कर मोटर सायकल को बरामद किया गया |
प्रार्थी सुयश कुमार शर्मा पिता सुनील कुमार शर्मा उम्र 29 साल निवासी सेक्टर 02 सड़क 14 भिलाई द्वारा दिनांक 13.04.25 को थाना भिलाई नगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसकी मोटर सायकल R 15 क्रमांक CG 07 BU 7957 को कोई अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है जिसकी रिपोर्ट पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्र. 139/2025 धारा 303(3) बी एन एस कायम कर विवेचना में लिया जाकर प्रकरण मे चोरी गई वाहन R 15 क्रमांक CG 07 BU 7957 का पतासाजी का प्रयास किया गया वाहन चेकिंग के दौरान सशक्त ऐप पर उक्त वाहन का नंबर मिलने पर आरोपी रूपेश भारती पिता तेजप्रकाश भारती उम्र 19 साल निवासी बीसी चौक उड़िया मोहल्ला बम्लेश्वरी मंदिर के पास छावनी भिलाई को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी के द्वारा अपने एक अपचारी साथी के साथ मिलकर वाहन को चोरी करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से मोटर सायकल R 15 क्रमांक CG 07 BU 7957 को जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी एवं अपचारी बालक का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना पाए जाने से आरोपी एवं विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है जहां से आरोपी को केन्द्रीय जेल दुर्ग एवं अपचारी बालक को बाल सम्प्रेक्षण गृह मे निरुद्ध किया गया है|

नाम आरोपी :- 01. रूपेश भारती पिता तेजप्रकाश भारती उम्र 19 साल निवासी बीसी चौक उड़िया मोहल्ला बम्लेश्वरी मंदिर के पास छावनी भिलाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हत्या के प्रयास के आरोपी लव कुमार उर्फ लल्लू गिरफ्तार
Next post भिलाई में बनेगा 500 सीटर सेंट्रल लाईब्रेरी सह रीडिंग जोन (नालंदा परिसर)