खुर्सीपार क्षेत्र में चल रहे सिवरेज लाईन पुनर्निर्माण के कार्यो का औचक निरीक्षण करने पहुंचे-आयुक्त

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 04 शिवाजी नगर खुर्सीपार अंतर्गत वार्ड क्रं. 38, 39 एवं 42 में सिवरेज लाईन पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। जिसका निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे को लेकर मौके पर पहुंचे। वहां सिवरेज लाईन पुनर्निर्माण का कार्य एजेंसी मेसर्स सी.बीजू द्वारा किया जा रहा है, आयुक्त ने चल रहे सिवरेज लाईन के कार्यो का जानकारी प्राप्त किए और कार्य की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए कार्य करने हेतु निर्देशित किए। निर्माण कार्य के गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी न हो इसके लिए विशेष सुझाव दिए गए।

आयुक्त पाण्डेय ने उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देशित किये कि चल रहे कार्यो का निरीक्षण प्रतिदिन करते रहें। एजेंसी को दिए गए कार्य समय अवधि का पूर्णता से पालन करने निर्देशित किया गया । स्थल पर सिवरेज लाईन चेम्बर का ढक्कन अज्ञात लोगो द्वारा तोड़कर लोहा चोरी कर लिया गया है, चोरो द्वारा कबाड़ी का सामग्री खरीदने एवं बेचने वालो की मिली भगत से चोरी का लोहा खरीदी-ब्रिकी किया जा रहा है। संलिप्त अज्ञात व्यक्तियों एवं कबाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने थाने में एफ.आई.आर. दर्ज कराने अधिकारियों को निर्देशित किए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, सहायक अभियंता प्रिया खैरवार, उपअभियंता चंदन निर्मल, चंद्रकांत साहू, जोन सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित
Next post करोड़ों की लागत से घटिया सड़क निर्माण की खुली पोल, निगम ठेकेदार का कारनामा