डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित

दुर्ग, 12 जून 2025/ छ.ग. शासन कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2025 हेतु डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार के लिए कृषकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन पत्र विकासखण्ड स्तर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय एवं जिला स्तर पर उप संचालक कृषि कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में पूर्ण रूप से भरे आवेदन पत्र संबंधित जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन संबंधी विस्तृज जानकारी कृषि विभाग के वेबसाईट www.agriportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post धमतरी शहर में लाखों लीटर पानी की बर्बादी, नगर निगम की लापरवाही, ठीकरा ठेकेदार पर फूटा
Next post खुर्सीपार क्षेत्र में चल रहे सिवरेज लाईन पुनर्निर्माण के कार्यो का औचक निरीक्षण करने पहुंचे-आयुक्त