अवैध अप्रवासियों विशेषकर अवैध बांग्लादेशी / रोहिंग्यां की पहचान एवं उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु विशेष टीम बनाकर चलाया गया अभियान

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी / रोहिंग्यो घुसपैठियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के लिए दिनांक 11.06.2025 को प्रातः 05.00 बजे से 07.00 बजे तक विशेष टीम गठित कर दुर्ग जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग किया गया ।

*पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा के नेतृत्व में थाना प्रभारी नंदनी नगर, धमधा के साथ पृथक पृथक पुलिस की टीम बनाकर नंदनी टॉउनशीप एवं वार्ड 07 के रहवासी क्षेत्रों रहने वाले 263 लोगो को चेक किया जाकर 35 संदिग्ध लोगों के फिंगर प्रिंट लिये गये ।

दुर्ग शहर अंतर्गत गयानगर क्षेत्र में नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के नेतृत्व में थाना प्रभारी दुर्ग, प‌द्मनाभपुर, भिलाई नगर व सुपेला के साथ पृथक पृथक पुलिस की टीम बनाकर आकस्मिक चेकिंग किया गया।

चेकिंग के दौरान दुर्ग में बाहर से आकर रहने वाल कुल 26 व्यक्ति मिले, जिसमें 03 हुगली जिला पश्चिम बंगाल एवं 23 पश्चिम मिदनापुर के निवासी मिले सभी का फिंगर प्रिंट लिया गया, इनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजो को चेकिंग कर सत्यापन किया जा रहा है।

यह अभियान कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डिजिटल अरेस्ट करने के नाम पर ठगी करने वाले एक अन्य आरोपी को थाना भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next post रिसाली नगर निगम के कांग्रेस पार्टी से पार्षद डॉ सीमा साहू सहित कांग्रेस के 20 कार्यकर्ता ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया