मादक पदार्थ ब्राउन शुगर सप्लायर फरार आरोपिया चित्रा ठाकुर निवासी नागपुर महाराष्ट्र गिरफ्तार

विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग के निर्देशन में दुर्ग पुलिस द्वाराअवैध शराब, मादक पदार्थ, नशीली दवाईयों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना मोहन नगर जिला दुर्ग में दिनांक 25.05.2025 को अपराध क्रमांक 222/2025 21 (क) 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है प्रकरण में 02 आरोपी देवेन्द्र विश्वकर्मा एवं करण रंगारी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड में भेजा जा चुका है जिनसे मादक पदार्थ ब्राउन शुगर कुल 2.5 ग्राम कीमती 10,000 रूपये एवं बिक्री से प्राप्त नगदी रकम 5000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल को बरामद कर वैधानिक कार्यवाही किया गया। मामले के मादक पदार्थ ब्राउन शुगर सप्लायर फरार आरोपी सोहेल सोलंकी उर्फ राजा सोलंकी उर्फ राज को दिनांक 08.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले के एक अन्य फरार आरोपियों चित्रा मनोज रहांगडाले पति मनोज रहांगडाले उम्र 37 साल साकिन ईतवारी रेल्वे स्टेशन शाद अस्पताल के सामने थाना शांति नगर नागपुर महाराष्ट्र को आज दिनांक 09.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

अप.क्र.222/2025 धारा 21 (क), 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट
नाम आरोपिया – चित्रा मनोज रहांगडाले उर्फ चित्रा ठाकुर पति मनोज रहांगडाले उम्र 37 साल साकिन ईतवारी रेल्वे स्टेशन शाद अस्पताल के सामने थाना शांति नगर नागपुर महाराष्ट्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post सोने के आभुषण एवं मोबाईल चोर गिरफ्तार, 24 घण्टे के भीतर किया गया आरोपियों को गिरफ्तार
Next post भरे मंडप में पकड़ा गया दूल्हे का ‘झूठ’! मुंह पर लाइट पड़ते ही खुल गया राज, दुल्हन ने शादी से किया इनकार