फर्जी सीम खरीद कर धोखाधड़ी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

प्रार्थी आशीष चतुर्वेदी निवासी कुरूद द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि जियो कंपनी के मोनेन्द्र कुमार यादव एवं एयरटेल कंपनी के सीता देवी यादव के द्वारा मोबाईल नंबर पोर्ट करने के बहाने प्रार्थी को गुमराह कर धोखाधड़ी करते हुए सीम खरीदी कर दूसरे व्यक्ति को सीम बिक्री किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 406/2025 धारा 419, 420, 467, 468, 47 भादवि, 42(2)(ई) टेली कम्युनिकेशन एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर जियो कंपनी के मोनेन्द्र कुमार यादव निवासी कोहका भिलाई एवं एयरटेल कंपनी के सीता देवी यादव निवासी कुरूद को घेराबंदी कर पकड़ा गया। दोनों से पूछताछ करने बताये कि जियो कंपनी एवं एयरटेल कंपनी का सीम पोर्ट करने के बहाने प्रार्थी का थम्ब इन्प्रेशन लेकर सीम खरीदी कर किसी अन्य व्यक्तियों को बिक्री करना स्वीकार किये। आरोपियों को आज दिनांक 07.06.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरी. पुनीत राम सूर्यवंशी, सउनि सउनि महफूज खान, आर. चेतमान गुरूंग, रत्नेश शुक्ला, जी. सामुएल, चन्द्रभान यादव, चंदन सिंह, रूप नारायण बाजपेयी, अतुल सिंह यादव का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post खेती किसानी से जुड़े लोगों के जीवन में खुशियां लाने का काम कर रही हैं मोदी सरकार … विधायक ललित चंद्राकर
Next post लाखों की ठगी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार