कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह न्यायिक रिमांड पर भेजे गए दुर्ग सेंट्रल जेल, मोबाइल जप्त

भिलाई नगर 04 जून। कांग्रेस नेता एवं पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह को न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल दुर्ग भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा उनका मोबाइल भी जप्त कर लिया गया है। अब जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बृजमोहन सिंह के द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए अश्लील कमेंट्स की गई थी। उनके खिलाफ भाजपाइयों के द्वारा वैशाली नगर थाने में शिकायत की गई थी। शिकायत के पश्चात वैशाली नगर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

देर रात में ही वैशाली नगर पुलिस के द्वारा आरोपी बृजमोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया था। समर्थकों के थाने पहुंचने के बाद उन्हें हटाकर देर रात भिलाई नगर थाने में रखा गया था। बृजमोहन सिंह के द्वारा जिस मोबाइल का उपयोग टिप्पणी के लिए किया गया था। पुलिस ने उसे भी जप्त कर लिया है। आज आरोपी बृजमोहन सिंह के खिलाफ धारा 296, 353(1)(b) 353(1) (c), 353(2) बीएनएस एवं 67 आईटी एक्ट के तहत कार्यवाही के पश्चात दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया था। वहां से न्यायिक रिमांड पर दुर्ग जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मैडम की रफ्तार, आफत में जान
Next post 25 मई से 31 मई 2025 – JAGAT BHUMI