थाना भिलाई भट्टी पुलिस एवं CISF इकाई बीएससी भिलाई की चोरों के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही

थाना भिलाई भट्टी पुलिस एवं सीआईएसफ यूनिट बीएसपी भिलाई की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही किया गया। दिनांक 31/05/2025 को सुबह 06.15 बजे करीबन वाहन हुंडई कार क्रमांक CG 07 CY 1564 बोरिया आउट गेट से बाहर निकालने के लिए आई उक्त कार को CISF बल सदस्यों द्वारा रोक कर गहनता से चेक करने के दौरान पाया गया कि कार की पिछली सीट के नीचे गुप्त केवीटी बना हुआ है जिसमें स्क्रैप कॉपर केबल भरा हुआ पाया गया। कार चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम शिवम यादव निवासी रामनगर सुपेला का रहने वाला बताया। जिसके सत्यापन हेतु बीएसपी प्लांट का गेट पास को चेक करने पर उक्त गेट पास में आरोपी का फोटो लगा हुआ और अन्य के नाम से गेट पास बना हुआ पाया गया, अन्य व्यक्ति के नाम का गेट पास को योजनाबध्द तरीके से कुटरचित कर छल करने के प्रयोजन से फर्जी गेट पास तैयार कर असली गेट पास के रूप में प्रयोग कर आरोपी द्वारा संयंत्र के अंदर प्रवेश किया गया। *आरोपी शिवम यादव के द्वारा अपने अन्य साथी मनेाज कुमार वर्मा नामक व्यक्ति के साथ मिलकर योजना बनाकर बीएसपी का फर्जी गेटपास तैयार कर उसी गेट पास के सहारे वाहन कार को संयंत्र के अंदर प्रवेश किया गया। आरोपी द्वारा संयंत्र के अंदर कोकओवन-सीसीडी एरिया के पास पड़े हुए स्क्रैप कॉपर केबल टुकड़ा वजनी करीबन 240 किलोग्राम को चोरी की नीयत से कार में बनी गुप्त कैविटी में छुपा कर संयंत्र से बाहर ले जाने के दौरान वाहन कार सहित आरोपी को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से स्क्रैप कॉपर केबल वजनी 240 किलोग्राम कीमती 1,32,000/-रुपए, घटना में प्रयुक्त वाहन हुंडई कार क्रमांक CG 07 CY 1564, संयंत्र के भीतर प्रवेश करने का कूटरचित बीएसपी गेट पास को बरामद कर जप्त किया गया है। प्रकरण में अन्य आरोपी मनोज कुमार वर्मा उर्फ मोनू का पता तलाश कर आरोपी से गेटपास को जप्त किया गया। आरोपीगणों के विरुद्ध थाना भिलाई भट्टी में अपराध क्रमांक 68/2025 धारा 303(2), 319(2), 336(2), 336(3), 340(2), 318(2), 61(2) BNS एवं 25,26 सुरक्षा अधिनियम अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही कर गिरफ्तार आरोपी शिवम यादव एवं मनोज कुमार वर्मा उर्फ मोनू को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना CISF यूनिट BSP भिलाई एवं थाना भिलाई भट्टी के निरीक्षक राजेश कुमार साहू, सउनि भारत चौधरी, सउनि नागेन्द्र बंछोर आरक्षक अखिलेश मिश्रा, अमित सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘भारत से हमारे रिश्ते बिगाड़ना चाहता है Pak’, रूस ने भी जमकर सुनाया; कहा- पाकिस्तान से नहीं कर रहे डील
Next post अजित पवार को लगा बड़ा झटका, 7 विधायकों ने छोड़ा साथ, थामा इस पार्टी का हाथ