भिलाई में शुरू हुआ एम्यूजमेंट पार्क, खाना-खरीदी व मनोरंजन एक साथ, बच्चों के लिए है खास

भिलाई। टि्वनसिटी के लोगों के लिए उत्तर गंगोत्री संजय नगर सुपेला मैदान में उत्सव मेला एम्यूजमेंट लगाया गया है। 25 मई को इसका शुभारंभ कर दिया गया है। पूरे 40 दिनों तक दुर्ग भिलाई के लोग इस उत्सव मेले का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां लोगों के लिए मनोरंजन का भरपूर इंतजाम किया गया है। खाना व खरीदी के साथ मनोरंजक झूले इस मेले को और भी खास बनाते हैं।

उत्सव मेला आयोजन को लेकर संचालक निसारउल्ला व प्रबंधक राहुल मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मले में कई तरह के विदेशी झूले, मनोरंजक खेल एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा आप ले सकते हैं। इस मेले का आयोजन रोजाना शाम 5 से 10 बजे तक होता हैं। इसके साथ ही यहां विभिन्न तरह के आकर्षक सामान के स्टॉल भी लगाए गए है। झूले में ब्रेकडांस झूला, कोलबंस झूला, मिकी माउस, डेशिंग कार, ड्रैगन झूला आदि मेले का आकर्षण है।

आयोजकों ने बताया कि यहां लोग इमिटेशन ज्वेलरी की भी खरीदारी कर सकते हैं। मेले में कई उत्पादों के भी स्टॉल लगाए गए है। संपूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों से आए स्टॉल्स में फैंसी कपड़े, ज्वेलरी, पर्स, फैंसी चप्पल व सैडिल, हैंडक्राफ्ट वर्क के सामान, महिलाओं के लिए कई वैरायटी है। इसके साथ ही खाने के ढेर सारे स्टॉल भी लगाए गए हैं। कुल मिलाकर इस्पात नगरी के लोगों के लिए यह उत्सव मेला मनोरंजन का एक बेहतर स्थल साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नक्सलियों को मारने वाले जवानों का प्रमोशन: आउट ऑफ टर्म प्रमोट किए गए 295 पुलिसकर्मी, हवलदार बने ASI
Next post कार में डिप्टी कलेक्टर का बोर्ड लगाकर युवती को किया ब्लैकमेल, 1,00,000/- रुपए अवैध उगाही का प्रयास