पाटन में गांजा का व्यापार करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 27.05.2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि आजाद चैक पाटन निवासी सोनी नेताम पति विजय नेताम उम्र 40 वर्ष अवैध रूप से गांजा का बिक्री धंधा करती है एवं गांजा को छुपाकर बिक्री हेतु अपने घर पर रखी है। मुखबिर सूचना तस्दीक पर क्राईम टीम दुर्ग एवं थाना पाटन की संयुक्त टीम द्वारा विधिवत रेड कार्यवाही कर आरोपीया सोनी नेताम पति विजय नेताम उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 06 आजाद चैक पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग के कब्जे से 01 किलोग्राम 100 ग्राम गांजा अपराध में प्रयुक्त मोबाईल जुमला कीमती 13500 रूपए जप्त कर थाना पाटन में अपराध क्रमांक 94/25, धारा 20 (बी), एनडीपीएस एक्ट कायम की गई है। प्रकरण में 01 महिला आरोपी सोनी नेताम को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना कार्यवाही की जा रही है, गिरफ्तार महिला आरोपी सोनी नेताम को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना पाटन से निरीक्षक अनिल साहू, सहायक उप निरीक्षक करण सोनकर , प्र.आर. हरीष चैधरी , आर. दुष्यंत भारती, आर. होमन साहू, म. आर. राजेष्वरी, डाकेष्वरी एवं एसीसीयू टीम दुर्ग से सहायक उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह एवं आरक्षक अजय कुमार का विषेष योगदान रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने ली भिलाई इस्पात संयंत्र के ट्रेड यूनियनों की बैठक
Next post छत्तीसगढ़ में अवैध घुसपैठियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी