म्यूल बैंक खाता धारकों के 03 आरोपियों को भिलाई से किया गिरफ्तार

थाना रेंज सायबर दुर्ग में अपराध क्रमांक 03/2025 धारा 317(2),317(4), 318(4), 61(2)ए बी.एन. एस.* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में बंधन बैंक शाखा स्मृति नगर भिलाई के 13 बैंक खाता धारकों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कार्यवाही किया जा रहा है। प्रकरण की विवेचना के दौरान दिनांक 23.05.2025 को आरोपी 01. प्रेम प्रकाश बांधे उम्र 19 साल निवासी हरिनगर कातुलबोर्ड दुर्ग के बैंक खाते का उपयोग 02. फैजल अहमद उम्र 24 साल निवासी रामनगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग एवं 03. देवेन्द्र कुमार गुप्ता उम्र 22 वर्ष निवासी वैशाली नगर भिलाई जिला दुर्ग द्वारा सायबर फ्राड में ठगी की रकम 52716/- रूपये एवं खाता में कुल ट्रांजेक्शन 161084/- होना पाया गया है। उपरोक्त तीनो आरोपियों से पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो उपरोक्त अपराध में संलिप्तता के संबंध में पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से आरोपी प्रेम प्रकाष बांधे, फैजल अहमद एवं देवेन्द्र कुमार गुप्ता को मुताबिक गिरफ्तारी पत्रक के दिनांक 23/05/2025 के क्रमशः 18:10, 18:20 एवं 18:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर लिया गया है।

उक्त कार्यवाही में श्रीमान् पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के नेतृत्व में श्रीमति शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि0 कार्यालय दुर्ग रेंज, निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, उप निरीक्षक नवीन राजपुत रेंज सायबर थाना दुर्ग, प्रधान आरक्षक नीलकमल सलामे, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र गिरी, प्रधान आरक्षक जावेद खान, आरक्षक कामेश्वर देशमुख, आरक्षक सुरेन्द्र कटरे, आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक सालिक राम, आरक्षक राजीव रंजन का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post म्यूल अकाउंट का आरोपी पुलिस गिरफ्त मे, अकाउंट के जिरये ठगी के पैसो को होता था लेन-देन
Next post धमतरी में पंचायत सचिव पर गिरी निलंबन की गाज, समाधान शिविर में शराब पीकर पहुंचा था