देर रात्रि बज रहे डीजे पर हुई कार्रवाई, चार डीजे मय वाहन को किया जप्त

एकता उत्सव (उर्स पाक) वर्ष 2025 के सदस्यों एवं डीजे संचालकों को बैठक लेकर धोनी विस्तार की यंत्रों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों का पालन करने एवं रात्रि 10:00 बजे के बाद से डीजे नहीं बजाने के संबंध में आदेशित किया गया था। दिनांक 18.05.2025 को मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ कि पटेल चौक दुर्ग में कव्वाली कार्यक्रम (उर्स पाक) में देर रात्रि चादर चढ़ाने हेतु अधिक आवाज में डीजे संचालन कर रहे हैं ।

उक्त सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर डीजे संचालको को डीजे संचालन करने के संबंध में अनुमति आदेश पेश करने को कहा गया जो अनुमति नहीं होना लिखित में देने पर अनावेदकगण इन्द्र कुमार, रायपुर के कब्जे से टाटा वाहन क्रमांक CG 07 CA 5799, संदीप संवते राजनंदगांव के कब्जे से वाहन क्रमांक CG 04 JD 9142, हेमंत यादव, दुर्ग के कब्जे से टाटा वाहन क्रमांक CG 07 CA 3264, 04. शेख जमील दुर्ग के कब्जे से टाटा वाहन क्रमांक CG 04 LU 9927 में लगे डीजे सेट साउण्ड बॉक्स सिस्टम को विधिवत जप्त कर छ.ग. कोलाहल अधिनियम 1985 की धारा 15 एवं एक वाहन क्रमांक CG 07 CW 8856 पर मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत् कार्यवाही की गई। अनावेदकों के इस्तगासा न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक ममता अली शर्मा, सउनि मोहन लाल साहू, किरेन्द्र सिंह, प्र.आर. योगेश चंद्राकर, आरक्षक सुरेश जायसवाल का सराहनीय योगदान रहा।

अनावेदक जिनके विरुद्ध कार्रवाई की गई

1- इंद्रकुमार
2- संदीप संवते
3- शेख जमील
4- हेमंत यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पाकिस्तानी लड़की के लिए देश से गद्दारी! ISI के लिए जासूसी कर रहा था हरियाणा का देवेंद्र सिंह, ऐसे पकड़ा गया
Next post भिलाई इस्पात संयंत्र से 65 लाख रुपए की सामग्री चोरी का मामला, 10 वर्ष पूर्व प्रकरण का फरार आरोपी गिरफ्तार