CBSE ने जारी किया 12th बोर्ड का रिजल्ट, शकुंतला और शारदा विद्यालय के बच्चों का रिजल्ट रहा शानदार

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा मण्डल, नई दिल्ली द्वारा आयोजित सी.बी.एस.ई. स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 2024 का परिणाम दिनांक 13.05.2025 को घोषित हुआ। जिसमें शारदा विद्यालय , रिसाली ने हमेशा की तरह ’’ कम व्यय सर्वोत्त्म शिक्षा ’’ के माध्यम से उत्कृष्ट परीक्षाफल देकर पालकों का विश्वास बनाए रखा। 2024 – 25 में इस विद्यालय की कक्षा दसवीं सेे कुल 127 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। शाला का परीक्षा परिणाम शत् – प्रतिशत रहा।
शौर्य कुमार साहू 97.6% प्रथम स्थान , अंकित देवांगन 97.2% द्वितीय स्थान, साज़िना नवाज 96.8% तृतीय स्थान, अश्मिकी दिविवेदी 95% चतुर्थ स्थान ए समृध्दि शर्मा 94 .6% पँाचवें स्थान, तेजस साहू 93.6% छठवें स्थान, भव्य देवांगन 93% सातवें स्थान, अनिश कुमार देवांगन, श्रेया महापात्रा 92.8% आठवें स्थान, समीर पटेल 92% नैावें स्थान, शिवांगी विश्वकर्मा 91.8% दसवें स्थान, प्राची जलक्षत्री 91.6% ग्यारहवें स्थान, दिव्यांश सिंह 91% बारहवें स्थान तथा दृष्टि देवांगन 90.6% के साथ तेरहवें स्थान पर रहीं। विज्ञान , ए.आई, मार्केटिंग 100, सामाजिक विज्ञान 99, अंग्रेजी , गणित 98 , हिन्दी 97, तथा आई.टी. में 95 सर्वोत्तम अंक रहे ।
उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला ग्रुप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा ने प्राचार्या एवं संबंधित शिक्षकांे को बधाई दी एवं अपने विद्यार्थियों और उनके पालकों की सराहना करते हुए उनको अपने पाल्य की उच्च शिक्षा के लिये सहयोग देने की अपील भी की । विद्यालय उत्तम से अतिउत्तम परीक्षाफल की ओर अग्रसर रहने का प्रयत्न करता है।
विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए शकुन्तला विद्यालय प्राचार्य विपिन ओझा, विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, विद्यालय प्राचार्या सुतापा सरकार एवं समस्त इंचार्ज एवं शिक्षकों ने बधाई दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छठा फेरा लिया, फोन आया… और कॉल पर बात करते ही दूल्हा बोला- नहीं लूंगा 7वां फेरा… फिर जो हुआ वो हैरान कर देगा!
Next post भारत-पाकिस्तान टेंशन के बीच चीन ने कर दिया बड़ा खेल! CPEC को लेकर लागू किया नया प्लान