ग्राम कुगदा भरतपुर, कुम्हारी में हत्या का प्रयास का आरोपी तत्काल गिरफ्‌तार

प्रार्थी ललित सेन उम्र 56 वर्ष, साकिन कुगदा भरतपुर, कुम्हारी व्दारा थाना कुम्हारी में रिपोर्ट किया गया कि पारिवारिक विवाद के कारण अजय यादव उर्फ लाला, कांता यादव की हत्या करने की नियत से उसक सिर में कई बार वार कर संघातिक चोंट पहुंचाया गया और कांता यादव के अचेत होकर जमीन में गिरने पर उसे मरा समझ कर जमीन में घसीटते हुए रेल्वे लाईन मैदान में फेंक दिया गया है, जिसे उपचार के लिए ले गये हैं। आरोपी अजय यादव के विरूद्ध थाना कुम्हारी में अप.क.- 73/2025, धारा 109 बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया ।

प्रकरण में तत्काल आरोपी अजय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्‌तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक जे.आर. कुर्रे, थाना प्रभारी कुम्हारी, सउनि सुभाष बोरकर, आर. पंकज पटेल, विकास शेण्डे की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post देना बैंक के पीछे स्वीपर मोहल्ला छावनी में हुए हत्या का प्रयास का खुलासा, दो आरोपी को किया गया गिरफतार
Next post वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग व्दारा थाना/चौकी में कार्यरत एमओबी कर्मचारियों फिंगर प्रिण्ट सर्च स्लिम तैयार किए जाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण