ग्राम मुड़पार में हुए हत्या का खुलासा, नाबालिग के व्दारा सिर में डण्डा मारकर हत्या को दिया गया अंजाम

थाना जामुल अन्तर्गत ग्राम मुड़पार में आज प्रातः एक व्यक्ति की रक्त रंजित शव मिला, प्रथम दृष्टया किसी व्यक्ति के व्दारा क्रूरतापूर्वक सिर के पिछले हिस्से में वार कर हत्या किया जाना पाया गया ।

मृतक की पुत्री प्रार्थिया रोशनी वर्मा, बाजार पार मुड़पार, जामुल की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अप.क.-269/25 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थिया के बताए अनुसार उसके पिता सचिन यादव उम्र 42 वर्ष अक्सर घर के बाहर चारपाई लगाकर सोते हैं, आज वह सुबह चारपाई में दिखाई नहीं दिए, गांव के लोगों से पता चला कि उसके पिता दउवा कुर्रे की आबादी जमीन में खून से लतपथ पड़े हुए हैं, पास जाकर देखने पर उसके पिता के सिर में गंभीर चोट आई है और मृत्यु हो गई है, अपचारी बालक के परिवार के साथ पूर्व में आपसी विवाद एवं रंजिश के कारण हत्या की गयी ।
विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ करने पर सचिन यादव के सिर में डण्डा मारकर हत्या किया जाना स्वीकार किया । मामले में विधि से संघर्षरत बालक को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अवैध अप्रवासियों, बिना सूचना के रह रहे किराएदारों की चेकिंग, 589 व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की गई
Next post आपराधिक मानववध के 04 आरोपी गिरफ्तार