नेशनल हाईवे के किनारे, दुर्घटना की संभावना एवं भीड़ वाले मार्गों पर अव्यवस्थित खड़े वाहन के चालकों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही

दिनांक 29.04.2025 की रात्रि नेशनल हाईवे एवं भीड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर अव्यवस्थित खड़ी वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया गया । इस अभियान के अन्तर्गत छावनी क्षेत्रान्तर्गत 01, पुरानी भिलाई से 03, कुम्हारी से 02, जामुल से 03 एवं भिलाई भट्टी क्षेत्र से 01 भारी वाहनें जो नेशनल हाईवे एवं सार्वजनिक भीड़ वाले मार्ग पर अव्यवस्थित खड़े होना तथा इससे दुर्घटना की पर्याप्त संभावना को देखते हुए उपरोक्त सभी 10 वाहनों (दूक, ट्रेलर, हाईवा) के चालकों के विरूद्ध संबंधित थानों से धारा 285 बीएनएस के अन्तर्गत कार्यवाही कर प्रकरण न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वे अपनी वाहनों को नेशनल हाईवे, सार्वजनिक मार्गों में दुर्घटना की संभावना को देखते हुए खड़ी न कर निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही वाहन पार्क करें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई में तीसरी मंजिल की लिफ्ट से गिरकर युवक की मौत:लिफ्ट में घुसते ही ग्राउंड-फ्लोर पर गिरा
Next post शकुंतला ग्रुप ऑफ विद्यालय का समर कैम्प का आयोजन सम्पन्न