हार्टफुलनेस योगाश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री श्री साय, योगगुरु से किया मुलाकात,

दुर्ग : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस योगाश्रम में योगगुरु कमलेश डी पटेल से भेंट किया। इस दौरान उन्होंने योगगुरु को शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया और योगा के संबंध में अंतरंग चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय यहां पर आयोजित मनोयोग कार्यक्रम में भी शामिल हुए और आधा घंटे तक आम नागरिकों के साथ मौन धारण किया। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, आईजी श्री आर.जी. गर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, एस.पी. श्री विजय अग्रवाल एवं अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गर्मी से बच्चों को मिली राहत, सरकार ने घोषित की ग्रीष्मकालीन छुट्टी, 15 जून तक अवकाश घोषित
Next post पहलगाम में आतंकी हमले के बाद सेना ने उतारे HAL ध्रुव हेलीकॉप्टर, पाताल लोक से खोज निकाले जाएंगे दहशतगर्द