कलेक्टर ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन

दुर्ग, 14 अप्रैल 2025/ भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 134वीं जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित उनके आदम कद प्रतिमा पर जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं नागरिकों ने माल्यार्पण किया। कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्रतिमा स्थल पर डॉ. अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर अधिकारियों और नागरिकों ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया। एडीएम श्री अरविंद एक्का, एसडीएम श्री हरवंश सिंह मिरी एवं अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खेलने व खिलाने वाले को पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली सफलता
Next post भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिले में हुआ डिजिटल क्रांति का आगाज़