दुर्ग पुलिस ने 01 म्यूल बैंक खाता धारक को भिलाई दुर्ग से किया गिरफ्तार

रेंज सायबर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 02/2025 धारा 317(2),317(4),318(4),61(2)ए बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक शाखा रामनगर सुपेला भिलाई के 11 बैंक खाता धारकों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है। विवेचना के दौरान पूर्व में 03 म्यूल बैंक खाता धारकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर लिया गया है। विवेचना के क्रम में म्यूल बैंक खाता क्र. 40263651591धारक रितेश कुमार साहू पिता गणेश साहू उम्र 24 साल सा. साक्षरता चौक, केम्प 1 वार्ड 19 कब्रिस्तान के पास थाना छावनी, जिला दुर्ग के के उक्त खाता में जिला चिक्काबालापुरा कर्नाटका से ऑनलाईन फ्रॉड का कम्प्लेन होना ज्ञात हुआ है जिसका एक्नॉलेजमेंट नंबर 31601240006810 है। रितेश साहू के उक्त बैंक खाता का अवलोकन करने पर उक्त एक्नॉलेजमेंट नंबर में 11 बार में कुल 89300/- रुपये का फ्रॉड की रकम का ट्रांजेक्शन होना ज्ञात हुआ है। आरोपी रितेश साहू के विरूद्ध पूर्ण साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 03/04/2025 के 16ः10 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, दुर्ग के नेतृत्व में श्रीमति शिल्पा साहू उप पुलिस अधीक्षक, पुमनि0 कार्यालय दुर्ग रेंज, निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, उप निरीक्षक नवीन राजपुत रेंज सायबर थाना दुर्ग, प्रधान आरक्षक नीलकमल सलामे, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र गिरी, प्रधान आरक्षक जावेद खान, आरक्षक कामेश्वर देशमुख, आरक्षक सुरेन्द्र कटरे, आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक सालिक राम, का सराहनीय योगदान रहा है।
आरोपियों का नाम पता:-
01 रितेश कुमार साहू पिता गणेश साहू उम्र 24 साल सा. साक्षरता चौक, केम्प 1 वार्ड 19 कब्रिस्तान के पास थाना छावनी जिला दुर्ग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post महादेव सट्टा के बाद अब आया आशीर्वाद एप, करोड़ों में खेल रहा संचालक चलाता था हार्डवेयर की दुकान
Next post माथे पर टीका, गले में केसरिया साफा… रामलला के दर्शन करने पहुंचे मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी