निगम में अधिनियम की उड़ाई गई धज्जियां, आयुक्त नहीं दे पाए जवाब, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने उठाया जनहित का मुद्दा

भिलाई। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने आज एक बार फिर शहर के जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाया। नगर निगम भिलाई के कमिश्नर एक बार फिर से नगर पालिक निगम अधिनियम की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आए। दया सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि, दरअसल, विशेष सामान्य सभा की बैठक में संक्षेपिका पहले दी जाती है। एक्ट में इस बात का साफ-साफ जिक्र है कि निगम सचिव द्वारा एक सप्ताह पहले संक्षेपिका दी जाती है। मगर कमिश्नर की ओर से यह उपलब्ध नहीं कराया गया। यह एक्ट का उल्लंघन है। दया सिंह के इस बात का समर्थन सदन के बाकी पार्षदों ने भी किया। दया सिंह ने कहा कि, जो संक्षेपिका हमें सात दिन पहले मिलनी थी। उसे देने में देरी की गई। जिसका खामियाजा यह रहा है कि विषयों पर प्रॉपर चर्चा नहीं हो पाई। दया सिंह का कहना है कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर बात होनी चाहिए। लेकिन शहर सरकार और निगम प्रशासन इस बात को लेकर गंभीर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कम उम्र के लड़के से महिला ने बनाए संबंध, बुलाने लगी घर में, फिर जो हुआ, सिहर गई पुलिस
Next post दोस्त को भाई मानता था, बीवी को ही लेकर हुआ फरार; पीड़ित ने कहा- ‘…मेरी भी लाश ड्रम में मिलती’