भिलाई निगम सीमा क्षेत्र में पशुवध गृह एवं मांस विक्रय केन्द्र बंद रहेगी

भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ शासन पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेशानुसार नगर पालिक निगम, भिलाई सीमा के अन्तर्गत संचालित पशुवध गृह एवं समस्त मांस विक्रय की दुकानें इन दिनों बंद रहेगी। शासन से जारी आदेश के तहत चैतीचांद 30 मार्च दिन रविवार, रामनवमी 6 अप्रेल दिन रविवार, महावीर जयंती 10 अप्रेल दिन गुरूवार को समस्त पशुवध गृह जीव हत्या एवं समस्त मांस बिक्री केन्द्र को बंद रखा जाएगा। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराने शासन द्वारा आदेश जारी किया गया है। कोई भी विक्रेता उल्लंघन करते हुए पाया गया तो अर्थदण्ड लगाते हुए जप्ती की कार्यवाही जावेगी। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी विक्रेता एवं क्रेता की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ‘‘ऑपरेंशन – सुरक्षा’’ अभियान के तहत 10 दिनों में कुल 1235 वाहन चालकों पर की गयी कार्यवाही
Next post DSP पर दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज