2 माह में 12609 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही कर 50 लाख 2 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया

पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा यातायात नियमो का पालन न करने वाले पर कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) दुर्ग, सुश्री ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक (यातायात), श्री सतानंद विध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार ऐसे वाहन चालको पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 02 माह में कुल-12609 यातायात नियमों का पालन ना करने वाले वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए 50 लाख 2 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किये गये है। यातायात पुलिस के इस कार्यवाही में सबसे अधिक दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट ना लगाने वाले 2692 वाहन चालको पर एवं आवागमन के मार्ग में बाधा उत्पन्न करने वाले 1981 वाहन चालको पर मोटर व्हीकट एक्ट के तहत कार्यवाही की गई, इसके अतिरिक्त दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति वाहन चालन, मोबाईल का उपयोग करते वाहन चलाने वाले, यातायात संकेत का उल्लंघन करने वाले, चार पहिया वाहन काली फिल्म लगाने वाले एवं शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालो पर कार्यवाही की जा रही है, साथ ही संदिग्ध वाहन एवं वाहनो में हुटर, नीली बत्ती एवं सायरन लगाकर घूमने वाले वाहन चालको के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु संबधित थानो के सुपुर्द किया गया।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जनवरी माह में सडक सुरक्षा माह के दौरान 78 जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से 54,776 लोगो यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। यातायात पुलिस आम नागरिको से अपील करती है कि वें स्वयं एवं दूसरो की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन कर अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बांग्लादेश में आर्मी चीफ के तख्तापलट की कोशिश, सर्विलांस पर पाकिस्तान-परस्त लेफ्टिनेंट जनरल, ISI के साथ बनाया प्लान
Next post गरीबी के चलते देह व्यापार के दलदल में फंसीं दुर्ग की बेटियां, आज बिहार से लेकर लौटेगी पुलिस