अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

दुर्ग//गोंडवाना भवन, दुर्ग में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दुर्ग द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ।इस अवसर पर नारी शक्ति को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों एवं रंगोली का निरीक्षण किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने महिलाओं, बेटियों एवं बहनों का हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, समृद्धि एवं जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना करते हुए कहा कि नारी शक्ति, मातृ शक्ति का सम्मान व चेतना जागृत करने के लिए आज पूरी दुनिया में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन हो रहा है। उन्होंने अपने परिवार में अपनी माता एवं महिलाओं द्वारा मिले संस्कारों एवं अनुभवों को सांझा करते हुए कहा कि चूॅकि मॉं बच्चें की प्रथम पाठशाला एवं शिक्षिका होती है, जिस घर में महिलाओं द्वारा बच्चों को अच्छा संस्कार दिया जाता है वह परिवार विचारवान, संस्कारवार एवं समृद्धवान होता है। उन्होंने महान सम्राट शिवाजी की महानता की पिछे माता जीजावाई जैसे महिला के योगदान को उदृत करते हुए कहा कि हर पुरूष की सफलता एवं स्वस्थ्य समाज निर्माण के पिछे कही न कही नारी शक्ति का योगदान होता है।

आगे श्री चंद्राकर ने कहा सशक्त माताएं – समृद्ध छत्तीसगढ़, महतारी वंदन का गौरवशाली सफर.प्रदेश की माता-बहनों के जीवन को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विष्णु देव सायं डबल इंजन सरकार ने संकल्प लिया था कि हर महिला को ₹1000 की आर्थिक सहायता मिलेगी। हमारी सरकार इस वादे को पूरा करते हुए हर महीने मातृशक्ति के खाते में राशि पहुंचा रही है।आज 13 वी किश्त जारी कर दिया है।छत्तीसगढ़ की हर महिला के सशक्त भविष्य के लिए, महतारी वंदन योजना का यह सफर निरंतर जारी रहेगा।हमारी सरकार निरंतर महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

इस अवसर पर नवपदस्थ जिला कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशिला साहू जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक जी सहित महिला एवं बाल विकास विभाग केअधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नारी शक्ति की उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छह साल से लिव इन में रह रही स्टूडेंट की हत्या, फिर टीचर ने जंगल में जला दी लाश
Next post प्रतिष्ठित अखबार के क्षेत्रीय संवाददाता राघवेंद्र बाजपेई की गोली मार कर हत्या