विधानसभा में गूंजा बंद पड़े छत्तीसगढ़ के प्रथम सी-मार्ट का मुददा, भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने उठाया सवाल

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने आज विधानसभा में लोगों के लिए रोजगार का केन्द्र सी-मार्ट का मुददा उठाया।विधायक यादव के सवाल पर सदन में जमकर हंगामा भी हुआ। प्रश्नकाल में विधायक ने छत्तीसगढ़ के प्रथम सी-मार्ट भिलाई को बंद किए जाने को लेकर सवाल किया।जिस पर कांग्रेस और सत्तादल के विधायकों के बीच जमकर बहस हुई। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल के विधायकों ने अपने-अपने तर्क दिए और बहस को बढ़ता हुआ देख मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधायक श्री यादव के सवालों का जवाब दिया।
विधायक देवेन्द्र ने नगर निगम भिलाई के सी-मार्ट के संचालन को लेकर सवाल लगाया गया था।जिसमें उन्होंने निगम भिलाई के अंतर्गत संचालित सी-मार्ट की वर्तमान स्थिति क्या है? क्या उनका संचालन किया जा रहा है? यदि हां तो उनमें किन उत्पादनों का विक्रय किया जा रहा है यदि बंद है तो उसको पुनः संचालित किया जाएगा या नहीं जानकारी चाही थी। जिस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बताया कि नगर पालिक निगम, भिलाई अंतर्गत स्थित सी-मार्ट संचालन एवं संधारण कार्य का कार्यादेश जारी कर दिया गया है। सितंबर.2023 में मेसर्स विनिल इंटरप्राईजेस को दिया गया था, किन्तु एजेंसी द्वारा निर्धारित संचालन एवं संधारण हेतु किराया/ यूजर चार्ज, मुख्य कार्यालय में जमा नहीं किये जाने की वजह से 27 दिसंबर .2024 को किराया/यूजर चार्जेस जमा करने हेतु नोटिस दिया गया है, परन्तु एजेन्सी के द्वारा निर्धारित किराया/यूजर चार्जेस आज पर्यन्त दिनांक तक जमा नही किया गया है। वर्तमान में एजेंसी द्वारा सी-मार्ट का संचालन न किये जाने के कारण बंद है। सी-मार्ट का संचालन शुरू करने के लिए नियमानुसार कार्यवाही चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्रीः अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज से सह परिवार मिले विधायक देवेंद्र यादव, प्राप्त किए आशीर्वाद
Next post खुर्सीपार में पानी टंकी निर्माण के कार्य को जल्द पूर्ण कराने की मांग, विधायक देवेंद्र यादव ने किया सवाल, केमिकल पानी का उठाया मुद्दा