नो पार्किग में खडे वाहनो पर यातायात पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री जितेन्द्र शुक्ला, के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (यातायात), सुश्री ऋचा मिश्रा के मार्ग दर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) , श्री सतानंद विंध्यराज के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सडक दुर्घटना एवं यातायात बाधित करने वाले नो पार्किग में खडे वाहनो पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कार्यवाही की गई।

यातायात पुलिस दुर्ग को लगातार शिकायत प्राप्त हो रही थी कि सिविक सेन्टर मार्केट क्षेत्र में एवं सूर्यामॉल चौक के आस पास चार पहिया वाहन सडक पर वाहन खडी कर आस पास के दुकान में चले जाते है जिससे मार्ग बाधित होने की समस्या उत्पन्न हो रही है जिस पर कल दिनांक 15.02.2025 को सिविक सेन्टर क्षेत्र एवं सूर्यामाल क्षेत्र में नो पार्किग में खडे चार/दो पहिया वाहनो के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 48 वाहनो के टायरो में लॉक लगाया गया जिसे वाहन मालिक के द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा नो पार्किग की कार्यवाही कर लॉक खोला गया और वाहन चालक को समझाईस दी गई कि इस प्रकार सडक पर वाहन खडा न करें यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गुणों के स्मृति से वृत्ति,कर्म,बोल और हमारा व्यवहार श्रेष्ठ बनता है.. ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी धमतरी
Next post झगड़ालू दुकानदार को कलेक्टर ने नाप दिया, श्रद्धालुओं से प्रसाद को लेकर लड़ा, गूंजी बुलडोजर की आवाज