सुपेला पुलिस की सक्रियता से सरिया चोरी करने वाला शातिर चोर पकडाया

दिनांक 11.02.2025 को प्रार्थी थाना हाजिर आकर लिखित शिकायत किया कि बाल उघान नेहरू नगर मे निर्माणाधीन भारत रत्न अटल स्मारक मे ढलाई करने के पश्चात अज्ञात चोर द्धारा सरिया काटकर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना सुपेला मे अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

पुलिस अधीक्षक  श्री जितेन्द्र शुक्ला के निर्देश में एवं  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक  भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में सुपेला पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी एवं सक्रियता का परिचय देते हुये आरोपी गुलजार सिंह पिता सुखदेव सिंह उम्र 38 साल सा0 कोसानाला के पास सुपेला थाना सुपेला जिला दुर्ग को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 18 नग लोहे का सरिया बरामद कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं आरोपी को आज दिनांक 12.02.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। आरोपी आदतन है एवं पूर्व मे भी इस तरह की वारदात मे जेल जा चुका है।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि राजेश सिंह,प्र.आर. जसपाल सिंह, आर. विवेक सिंह, आर. अजित सिंह एवं चालक आरक्षक बसंत मढरिया का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मोहन नगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही: नवजात शिशु को असुरक्षित छोडने वाले गिरफ्तार….
Next post स्कूल वैन ने 2 साल की मासूम को कुचला, लापरवाही के कारण हादसा